गौर (बस्ती) में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। गौर ब्लॉक परिसर में सादगी से हुए कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान सभी ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल और खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने की बात कही। वक्ताओं ने बताया कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को सही राह दिखाते हैं। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ खत्म हुआ।
और पढ़ें
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
संबंधित खबरें













































