श्रावस्ती में महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 को ‘जन योजना अभियान और रिफॉर्म्स उत्सव’ होगा। इसमें ग्राम सभाएं होंगी, जहां ग्रामीण गांव के विकास की योजना बनाएंगे। अभियान में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के तहत गांव की जरूरतों और विकास कामों पर बात होगी। सड़क, नाली, पानी, सफाई, बिजली, घर, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संरक्षण से जुड़ी समस्याओं पर सुझाव लिए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। इनमें वित्त आयोग निधि से पंचायतों को मजबूत करना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना शामिल है। ग्राम सभा में ग्रामीणों से ज्यादा संख्या में आकर सुझाव देने की अपील की गई है। इसका मकसद ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाकर ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को लोगों की जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाना है।
विकास कार्यों पर ग्राम सभा होगी:ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को जन योजना अभियान और रिफॉर्म्स उत्सव, ग्रामीणों से लिए जाएंगे सुझाव
और पढ़ें
›
बढ़ियनपुरवा में तेंदुए के शिकार से महिलाओं का फूटा गुस्सा:अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों का कर रहे शिकार, पकड़ने की मांग
›
श्रावस्ती के परसोत्तमपुर गांव में 8 दिन से बिजली ठप:ट्रांसफार्मर लगा खंभा गिरने से समस्या; बच्चों की पढ़ाई पर असर, ग्रामीण परेशान
›
मौसम 4 अक्टूबर: आज 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट,
›
मोतीपुर पुलिस ने 2 किलो 740 ग्राम चरस पकड़ी:तीन आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद
संबंधित खबरें













































