BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, 7 आतंकवादी मारे

उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, 7 आतंकवादी मारे

0
9

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। यह ऑपरेशन इडक इलाके में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान की उर्दू टेलीविज़न चैनल दुनिया न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी और गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद बलों ने उनका पीछा करते हुए लक्षित अभियान चलाया। सूत्रों ने दावा किया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों के कई ठिकाने नष्ट कर दिए गए।

बताया गया है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी अभियान ‘अज़्म-ए-इस्तेहकाम’ के तहत की गई। पाकिस्तान के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आतंकवादी नेटवर्क और उनके ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करना है। इससे पहले भी उत्तर वजीरिस्तान में ऐसे खुफिया-आधारित अभियानों में आतंकवादियों के मारे जाने और हथियार एवं विस्फोटक बरामद होने की खबरें सामने आई हैं।

संबंधित खबरें

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इडक में अभियान को सफल बताते हुए सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने जवानों की पेशेवर क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई से आतंकवादी गतिविधियों और उनकी कथित साजिशों को रोकने में मदद मिली है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हालांकि, मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनसे जुड़े संगठन के बारे में स्वतंत्र पुष्टि तत्काल उपलब्ध नहीं है।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat