BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में SIT जांच तेज, 7 आरोपियों...

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में SIT जांच तेज, 7 आरोपियों पर POCSO केस

जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घटना से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब तक तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ये है मामला 

जांच को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसआईटी की कमान जमुई की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीप्ति मोनाली को दी गई है। टीम घटना से जुड़े वीडियो, आरोपियों की पहचान और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि घटना में शामिल सभी लोगों तक जल्द पहुंचा जाए।

पुलिस के अनुसार, घटना के वीडियो में नजर आ रहे एक व्यक्ति की पहचान मुख्य आरोपी के तौर पर की गई है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि, घटना के 60 घंटे से अधिक समय बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए वीडियो को लेकर भी अलग से कार्रवाई शुरू की है। जांच में ऐसे कई खातों की पहचान की गई है, जिनसे कथित तौर पर वीडियो साझा किया गया। पुलिस के मुताबिक फेसबुक के 13, इंस्टाग्राम के 12 और एक्स के 7 खातों को चिन्हित किया गया है। अब इन खातों से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के सामने हैं चुनौती

पुलिस के सामने अब दो अहम चुनौतियां हैं—फरार आरोपियों को गिरफ्तार करना और वीडियो प्रसारित करने वालों तक पहुंचना। एसआईटी की जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat