BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मोबाइल टावर पर चढ़ी 16 वर्षीय बालिका को पुलिस टीम ने सकुशल...

मोबाइल टावर पर चढ़ी 16 वर्षीय बालिका को पुलिस टीम ने सकुशल नीचे उतारा, मिशन शक्ति टीम ने काउंसिलिंग कर परिजनों को किया सुपुर्द*

 

 

ग्राम कुडऊ के ग्रामवासियों द्वारा थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर पर सूचना दी गई कि 16 वर्षीय बालिका निवासी थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई है।

 

संबंधित खबरें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें

सूचना प्राप्त होते ही *उ0नि0 किसलय मय पुलिस टीम* तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा बुद्धिमत्तापूर्वक बालिका से संवाद स्थापित किया गया तथा उसके हित एवं सुरक्षा के संबंध में समझाते हुए *सहानुभूतिपूर्ण एवं सूझबूझ से बालिका को सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया।*

 

इसके उपरांत *क्षेत्राधिकारी उतरौला डा0 जितेन्द्र कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 गौतम कुमार मय टीम* द्वारा थाना स्थानीय पर बालिका की काउंसिलिंग की गई तथा उसकी सुरक्षा एवं हितों के संबंध में आवश्यक समझाया गया। काउंसिलिंग के समय बालिका के परिजन व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे, काउंसिलिंग उपरांत बालिका को उसकी चाची एवं अन्य परिजनो के सुपुर्द किया गया।

 

*बलरामपुर पुलिस द्वारा बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की गई तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।*