नौतनवा कस्बे के सत्यम सोनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भुंडी मोहल्ले के कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पात्र राशन कार्ड धारकों के नाम बिना सूचना के कार्ड से हटाए जाने की भी शिकायत की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कोटेदार राशन कार्ड धारकों को यूनिट के हिसाब से निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहा है। आरोप है कि कई पात्र लोगों के नाम बिना किसी सूचना या नोटिस के राशन कार्ड से काट दिए गए। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवार सरकारी खाद्य योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। सत्यम सोनी ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बारिश से भाया पुरवा-लालपुर मार्ग जर्जर:गड्ढों में पानी भरने से लोग...
श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में भाया पुरवा से लालपुर जाने वाली सड़क बारिश के कारण खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े...







































