BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एसएसबी ने बाढ़ में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को बचाया:हरिहरपुर रानी के...

एसएसबी ने बाढ़ में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को बचाया:हरिहरपुर रानी के सोनपथरी नाले में अचानक पानी बढ़ने से फंसे थे

0
4

श्रावस्ती क सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा की सोनपथरी सीमा चौकी के जवानों ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि सोनपथरी नाले में अचानक आई बाढ़ में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को तेजी से और हिम्मत दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश के कारण सोनपथरी नाले का पानी 10 सितंबर को अचानक बढ़ गया था। इससे कुछ नेपाली नागरिक बाढ़ के पानी में फंस गए। खबर मिलते ही सोनपथरी सीमा चौकी से इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौधरी की अगुवाई में 10 जवानों का बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। टीम ने हालात का जायजा लिया और जरूरी सुरक्षा इंतजामों के साथ बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने तेजी और समझदारी दिखाते हुए बाढ़ के पानी में फंसे सभी 7 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सेफ जगह पहुंचाया। इस बचाव अभियान के दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। सभी प्रभावित लोग सुरक्षित हैं। लगातार बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए 62वीं बटालियन सीमा के संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रख रही है और सतर्कता बरत रही है। किसी भी इमरजेंसी में तुरंत राहत और बचाव काम करने के लिए सीमा चौकियों के कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यह सफल बचाव अभियान 62वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा की मानवीय सहायता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाता है।