BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में बच्ची से दरिंदगी का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तारी:बेहोशी की हालत में...

महराजगंज में बच्ची से दरिंदगी का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तारी:बेहोशी की हालत में मिली थी मासूम, गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप

0
0

महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेहोशी की हालत में मिली सात साल की बच्ची के मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय मेवा लाल पुत्र खुद्दुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में बच्ची के साथ दरिंदगी और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है। आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फरेंदा की क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा ने बताया कि बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में सही धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।