समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बस्ती जिले के शंकरपुर विकास क्षेत्र विक्रमजोत में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह पंप हाउस विक्रमजोत के कंहईपुर से लेकर भौसिया, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, ठोकर नंबर-10, जाजूपुर, सरवरपुर, पूरे मोतीराम, बर्दिया लोहार, अशोकपुर और कटारिया-चांदपुर सहित कई गांवों का जायजा लिया। सांसद चौधरी ने बाढ़ खंड बस्ती के अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत, बचाव, जलनिकासी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर दो बाइक की टक्कर:हादसे में दो...
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसा हो गया। परसोरा के पास दो बाइक की टक्कर में...






































