BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश जन्माष्टमी के पांचवें दिन काली माई मंदिर में भंडारा:जमुनहा में देर रात...

जन्माष्टमी के पांचवें दिन काली माई मंदिर में भंडारा:जमुनहा में देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद

0
2
जन्माष्टमी के पांचवें दिन काली माई मंदिर में भंडारा:जमुनहा में देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद

जमुनहा विकासखंड के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज कस्बे में स्थित काली माई मंदिर परिसर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के पांचवें दिन भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद पाया। देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्रसाद वितरण का सिलसिला भी देर रात तक चलता रहा। मंदिर के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और प्यारेलाल गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर परिसर में कई दिनों से कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में पांचवें दिन भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के लिए आयोजकों और समिति के सदस्यों ने खास इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राधेश्याम गुप्ता, अशोक गुप्ता, सनी, पिंकू गुप्ता, बबलू गुप्ता, हरिओम गुप्ता, पीयूष समेत समिति के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे।