BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कार्यक्षेत्र के शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कार्यक्षेत्र के शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील कुमार चौधरी के परिवार को किया गया सम्मानित

 

 

 

 

संबंधित खबरें

सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय

 

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण द्वारा आज 62वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र के शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील कुमार चौधरी के बड़े भाई श्री सुनील चंद चौधरी, निवासी ग्राम एवं पोस्ट-कटरा श्रावस्ती, तहसील -इकौना, जिला-श्रावस्ती से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया तथा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील कुमार चौधरी के राष्ट्र एवं देश की सेवा में दिए गए योगदान, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण को स्मरण करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की गई।कमांडेंट ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं अधिकारियों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका साहस, शौर्य एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील कुमार चौधरी के राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं बलिदान को नमन करती है तथा उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करती है।