BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विश्व हिन्दू महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा:ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि...

विश्व हिन्दू महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा:ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर चौक बाजार में आयोजन; श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प

0
1

महाराजगंज के चौक बाजार में विश्व हिन्दू महासंघ ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि और श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य हिंदू जनजागृति अभियान को मजबूत करना था। शोभायात्रा की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी लक्ष्मण दास जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। नगर पंचायत चौक बाजार में बड़ी संख्या में लोगों ने इस विशाल शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। स्थानीय थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि इस महासंघ का निर्माण गोरक्षनाथ मंदिर पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ जी महाराज के सानिध्य में किया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कारों के साथ हिंदू जनजागृति अभियान को मजबूत करना उनका परम धर्म और कर्तव्य है। इस मौके पर विश्व हिन्दू महासंघ के नगर अध्यक्ष हरिओम मधेशिया, जिला उपाध्यक्ष विष्णु साहनी, प्रदेश मंत्री वंशीधर जयसवाल और नाथु कन्नौजिया समेत कई लोग मौजूद रहे।