BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ नागपुर में रफ्तार का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कार...

नागपुर में रफ्तार का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कार ने रौंदा, मौके पर मौत

0
3

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जापानी गार्डन रोड पर सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और गाड़ियों के बीच रेस लगाने की वजह से बुजुर्ग की जान गई। तेज रफ्तार से आ रही तीन कारों में से एक इनोवा टैक्सी का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की तुरंत मौत हो गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद रेस में शामिल दूसरी दो कारों के ड्राइवर मौके से भाग गए। जिस कार ने टक्कर मारी, उसमें तीन युवक सवार थे।वहीं, मृतक की पहचान 70 वर्षीय कैलाश सौंधिया के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नागपुर पुलिस कमिश्नर विश्वास नगर पाटिल, एडिशनल सीपी वनिता शाहू समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की।

मृतक कैलाश सौंधिया की बहू पूर्णिमा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि हमें कुछ लोगों ने फोन किया था कि यहां एक्सीडेंट हुआ है। हम लोग तुरंत भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। हमें मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।महिला ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वे नशेड़ी जैसे दिख रहे हैं, क्योंकि अच्छे लोग इस तरह गाड़ी नहीं चलाते। हमारी मांग है कि आरोपियों को सजा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कार सवार युवक बाल-बाल बचे हैं। भविष्य में अब उनकी आंखें भी खुल जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here